

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की जीत के मुहाने पर खड़ी KKR की टीम को IPL मुकाबले में 10 रनों से हराने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि यह बहुत ही शानदार वापसी रही. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने 15 ओवरों में 4 विकेट पर 122 रन बना लिये थे. KKR को आखिरी 5 ओवरों में जीत के लिए सिर्फ 31 रनों की जरूरत थी, लेकिन मुंबई के गेंदबाजों उन्हें महज 20 रन बनाने दिए.

दोस्तों रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘बल्लेबाजी के समय वे (केकेआर) जैसी स्थिति में थे उसके मुताबिक यह शानदर वापसी है. जो भी गेंदबाजी के लिए आया, वह टीम के लिए योगदान देना चाहता था उन्होंने कहा, ‘इस मैच से हमें काफी आत्मविश्वास मिलेगा ओर कई सकारात्मक चीजें रहीं. KKR ने शुरू के 6 ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन पावरप्ले के बाद राहुल चाहर (Rahul Chahar) ने अहम विकेट चटकाकर हमारी वापसी कराई, क्रुणाल ने भी बाद भी बेहतरीन गेंदबाजी की.

रोहित शर्मा ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को देते हुए कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं सभी गेंदबाजों की तारीफ कर सकता हूं. टीम के लिए यह अच्छा है. उन्होंने मुश्किल पिच पर शानदार बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा कि टीम को आखिरी ओवरों में रन बनाने का तरीका खोजना होगा. मैन ऑफ द मैच राहुल चाहर ने कहा कि उन्हें पता था कि इस पिच पर स्पिनरों को मदद मिलेगी और वह शुभमन गिल को आउट करने में सफल रहेंगे.
Herald