

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तो आपको बता दे की BCCI ने मंगलवार को कहा वह IPL में भाग ले रहे खिलाड़ियों की टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद बिना किसी रुकावट के स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिये अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करेगा। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत में पिछले कुछ दिनों से 3 लाख से अधिक मामले आ रहे हैं तथा ऑक्सीजन और अन्य महत्वपूर्ण दवाईयों की कमी के कारण स्वास्थ्य ढांचा चरमरा रहा है।

दोस्तो भारत मे इस समय कोराना के कारण हालत बहुत खराब हो गई है। दोस्तों भारत में Covid-19 के मामले बढ़ने के कारण 3 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के स्वदेश लौट जाने के बाद बीसीसीआई ने यह बयान दिया है। RR के एंड्रयू टाई तथा RCB के केन रिचर्डसन और एडम जंपा ने IPL से हटने का फैसला किया। BCCI सीओओ हेमांग अमीन ने खिलाड़ियों को संबोधित पत्र में कहा ,'हम जानते हैं कि आप में से कई इस बात को लेकर आशंकित हैं कि टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद स्वदेश कैसे लौटेंगे। दोस्तों हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपको आश्वस्त करते हैं कि BCCI के लिए तब तक टूर्नामेंट समाप्त नहीं होगा जब तक आप सकुशल अपने घर नहीं पहुंच जाते।

दोस्तों आपको बता दे की अमीन ने खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में बने रहने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा, 'जैसा कि आप में से कुछ खिलाड़ियों ने कहा कि यदि हम थोड़े समय के लिए भी लोगों का ध्यान तमाम परेशानियों से हटाने में सफल रहते हैं तो हम अहम भूमिका निभाते हैं। जब आप मैदान पर उतरते हो तो उन लाखों लोगों में उम्मीद जगाते हो जो उसे देख रहे हैं। यदि आप एक मिनट के लिए भी किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हो तो आपने अच्छा काम किया है। आप पेशेवर हो और जीत के लिए खेलते हो, लेकिन इस बार आप इससे भी अधिक महत्वपूर्ण काम कर रहे हो।
Herald