

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की IPL के 14वें सीजन के दूसरे मैच में DC ने CSK को 7 विकेटों से हराया। CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) जीरो पर आउट हो गए। आपको बता दे की धोनी का विकेट आवेश खान ने लिया। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने धोनी को सलाह दी है कि आगे के मैचों में उन्हें टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करना चाहिए। ताकि वे पारी को कंट्रोल कर सकें और टीम के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित कर सकें। आपकी जानकारी के लिए बता दे की गावस्कर ने Star Sports से बातचीत में कहा है, 'मेरे हिसाब से MS धोनी को अपने बैटिंग ऑर्डर को लेकर निर्णय लेने होंगे।

वे निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आते हैं और उन्हें लगता है कि उन्हें सिर्फ 4 से 5 ओवर बल्लेबाजी करना चाहिए। लेकिन मेरे अनुसार उन्हें बैटिंग ऑर्डर में ऊपर आकर बल्लेबाजी करना चाहिए और टीम को गाइड करना चाहिए। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, यहां तक कि इंग्लेंड के बल्लेबाज सैम करन भी इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा पुराने नहीं हैं। उन्होंने इस मैच मे काफी बेहतरीन बल्लेबाजी की है, इसलिए शायद धोनी सैम करन को 3 या 4 पर बैटिंग कराने के बारे में सोच रहे हों जैसा यूएई में हुआ था।'

दोस्तो उन्होंने कहा कि धोनी बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आकर पारी को कंट्रोल कर सकते हैं। वे दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Capitals) के खिलाफ दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए और ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ता जाएगा उन्हें पांचवें-छठे नंबर पर आकर बल्लेबाजी करना होगा।
Herald