

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की DC के तेज गेंदबाज आवेश खान ( Avesh Khan) CSK के कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर MS धोनी का विकेट लेकर बेहद खुश हैं. जानकारी के लिए बता दे की आवेश ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में MS धोनी को शून्य पर बोल्ड किया. जिसके बाद दिल्ली की टीम ने इस मुकाबले में आवेश खान को ईशांत शर्मा और उमेश यादव जैसे गेंदबाजों पर तरजीह दी गई.

दोस्तों आवेश ने टीम मैनेजमेंट को निराश न करते हुए मैच में 2 विकेट लिए. उन्होंने MS धोनी के अलावा डू प्लेसिस का भी विकेट लिया. आवेश खान ने धोनी के विकेट को ड्रीम विकेट करार दिया है. उन्होंने कहा वह इससे पहले साल 2018 में धोनी का विकेट लेने से चूक गए थे. तब कॉलिन मुनरो ने आवेश की गेंद पर धोनी का कैच छोड़ दिया था.आवेश खान ने आगे कहा कि हमारा प्लान यही था कि शुरू से माही भाई पर दबाव बनाया जाए क्योंकि वह लंबे समय से नहीं खेल रहे थे. मैंने दबाव के चलते ही विकेट हासिल किया.

आपकी जानकारी के लिए बता दे की आवेश ने शनिवार के मैच में चार ओवरों में 23 रन देकर दो विकेट लिए. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें आवेश ने कहा कि तीन साल पहले माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) का कैच ड्रॉप हो गया था. लेकिन आखिर में ये सपना पूरा हुआ और अब मैं बहुत खुश हूं.
Herald