Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली की नई चाल, अब IPL में होगी दिमाग से लड़ाई, क्या है RCB का खुफिया प्लान?

आईपीएल खिताब से दूर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस बार विराट कोहली की टीम को माइंड कोच उपलब्ध कराने जा रही है। बीते वर्ष यूएई में हुए आईपीएल के दौरान कड़े बायो बबल ने क्रिकेटरों के लिए फुलटाइम मनोचिकित्सक की जरूरतों को बल दिया। यही कारण है कि आरसीबी मैनेजमेंट ने सिंगापुर में बस चुकीं जानी मानी मनोचिकित्सक और माइंट कोड संजना किरन की सेवाएं ली हैं। अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन से जुड़ी संजना टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में जुटे शूटर मनु भाकर, अंगदवीर सिंह बाजवा के अलावा मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी से जुड़े ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और चिंकी यादव की मानसिक मजबूती पर काम कर रही हैं।


कोहली की टीम का बढ़ाएंगी मनोबल


अब उनके सामने विराट कोहली, एबी डीविलयर्स, युजवेंदर चहल, ग्लेन मैक्सवेल जैसे क्रिकेटरों के मनोबल को ऊंचा बढ़ाने की बारी है। सचिन तेंदुलकर हों या फिर राहुल द्रविड या वेस्टइंडीज पेस बैटरी के खिलाफ रनों से जूझ रहे दिग्गज ऑस्ट्रेसियाई ग्रेग चैपल, इन सभी ने थोड़े समय के लिए कभी न कभी मनोचिकित्सक का सहारा जरूर लिया है। हालांकि यह सच्चाई है कि ओलंपिक खेलों की तरह क्रिकेट में मनोचिकित्सक या फिर माइंड कोच की जरूरत ज्यादा महसूस नहीं की गई, लेकिन कोरोना काल में बायो बबल में चल रहे क्रिकेट ने टीमों को इस दिशा में सोचने पर मजबूर कर दिया है।


क्रिकेटरों के साथ काम करना होगी चुनौती


खिताब को तरस रही आरसीबी इस आईपीएल में अपने क्रिकेटरों को किसी तरह की दिक्कत परेशानी नहीं आने देना चाहती है, जिसके चलते उसने संजना की सेवाएं ली हैं। संजना अमर उजाला से खुलासा करती हैं कि आरसीबी के क्रिकेटरों के साथ काम करना उनके लिए नई चुनौती होगी। खासतौर पर क्रिकेटरों के साथ बतौर माइंड कोच काम काफी अलग होगा। देश में क्रिकेट एक धर्म की तरह है जिसके चलते सेलिब्रिटी बने क्रिकेटरों के लिए मैदान पर अपने प्रदर्शन को बनाकर रखना चुनौती भरा काम होता है।
विज्ञापन


नहीं किया प्लान का खुलासा


संजना यह खुलासा नहीं करती हैं कि वह क्रिकेटरों के साथ किस तरह से काम करने जा रही हैं लेकिन वह यह मानती हैं अपने सेलिब्रिटी स्टेटस को लेकर क्रिकेटर भी दबाव में रहते हैं। इस दबाव में कहीं न कहीं उनका प्रदर्शन भी प्रभावित होता है। क्लीनिकल साइकोलॉजी के बाद सिंगापुर से स्पोर्ट्स साइकोलॉजी करने वाली संजना अमेरिका, सिंगापुर समेत सात देशों के एथलीटों के साथ काम कर चुकी हैं।



Herald