Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL से बाहर हुए भारतीय अंपायर नितिन मेनन, नहीं लौट पाए ऑस्ट्रेलियाई अंपायर पॉल राइफल

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत में जारी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर हर दिन तेज होती जा रही है. हर दिन संक्रमण के मामले और मौत की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रही है। कोरोना का असर IPL के 14वे पर भी देखने पर मिल रहा हैं । भारत मे बढ़ते कोरोना के कई खिलाडियों ने IPL से नाम वापस ले लिया हैं। दोस्तों हाल ही मे अंपायर नितिन मेनन ने IPL -14 से हटने का फैसला किया है. मेनन की मां और पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके चलते वह अपने घर इंदौर लौट गए. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई अंपायर पॉल राइफल के स्वदेश लौटने के प्रयास असफल रहे, क्योंकि उनके देश ने भारत के साथ हवाई यात्रा निलंबित कर रखी है.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘नितिन मेनन का बच्चा अभी छोटा है. उनकी मां और पत्नी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. जिसके कारण IPL से दूर रहने का फेसला किया हैं। उन्होंने आगे कहा हमारे पास कई घरेलू अंपायर बैक-अप के तौर पर हैं. वे उन मैचों में अंपायरिंग करेंगे, जिनमें मेनन उतरने वाले वाले थे.' बीसीसीआई को उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलियाई अंपायर रॉड टकर आईपीएल के लिए भारत आएंगे. लेकिन उन्होंने निजी कारणों से खुद को अलग कर लिया.

दोस्तों आपको बता दे की 37 साल के नितिन मेनन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अंपायरों के एलीट पैनल में शामिल एकमात्र भारतीय हैं, उनकी भारत और इंग्लैंड के बीच हाल में समाप्त हुई सीरीज के दौरान अच्छी अंपायरिंग के लिए काफी सराहना हुई थी.



Herald