Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Jamaica To India : क्रिस गेल के डांस मूव्स कर देंगे एक्टर्स को भी फेल, देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आप सभी को पता है IPL के 14वे सीजन का आगाज हो चुका हैं जिसके 11 मैच खेलें जा चुके हैं। पंजाब किंग्स के धुरंधर खिलाड़ी क्रिस गेल अपने एक नए म्यूजिक वीडियो को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं, जो कि कल यानी 11 अप्रैल को रिलीज हुआ. इस गाने के बोल हैं- जमैका टू इंडिया (Jamaica To India).

आपको बता दे की क्रिस गेल का यह गाना यूट्यूब पर काफी धूम मचा रहा है. इस गाने के लिए क्रिस गेल ने इंडियन रैपर एमीवे बंटाई (Emiway Bantai) के साथ हाल मिलाया है. दोस्तों आप गाने के वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्रिस गेल (Chris Gayle) हॉट लड़कियों के बीच घिरे हुए हैं और अपने डांस मूव्स से हर किसी का दिल जीत रहे हैं. दोस्तोंक्रिस गेल के डांस मूव्स देखकर अच्छे अच्छे एक्टर्स के पसीने छूट सकते हैं.

दोस्तों यह गाना यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इसे अभी तक 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस गाने में क्रिस गेल (Chris Gayle) का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. आपको बता दें कि क्रिस गेल भारतीय गानों को काफी पसंद करते हैं. दोस्तों उनके कई वीडियोज वायरल हुए हैं, जिनमें वह बॉलीवुड से लेकर सपना चौधरी तक के गानों पर थिरकते हुए दिखाई दिए.



Herald