

मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाया और रोहित शर्मा ने 43 रन बनाए. कोलकाता की तरफ से आंद्रे रसेल ने 15 रन देकर पाँच विकेट लिए टॉस जीत कर केकेआर गेंदबाजी का फेसला लिया मुंबई की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा के साथ क्विंटन डी कॉक ने बल्लेबाज़ी की शुरुआत की. Kolkata की तरफ से पहला ओवर हरभजन सिंह ने डाला. भज्जी ने पहले ओवर में केवल तीन रन दिये मुंबई टीम का पहला विकेट 10 रन पर गिर गया

सूर्य ने फ्रंटफुट पर खेलते हुए 36 गेंदो पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 56 रनों की जबरदस्त पारी खेली। रोहित और सूर्य ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी बनाई। कोलकाता के गेंदबाजों ने मुंबई इंडियंस के निचले बल्लेबाजी क्रम को टिकने का मौका नहीं दिया। विंडीज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने युवा गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा साथ मिलकर हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को सस्ते में निपटाया
दोस्तों पारी के 20 ओवर मै क्रुणाल पांड्या ने किसी तरह मुंबई का स्कोर 150 तक पहुंचाया लेकिन इसके बाद रसेल ने कहर बरपाते हुए पहले क्रुणाल को आउट किया। क्रुणाल ने नौ गेंदें पर तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाए। इसके बाद रसेल ने जसप्रीत बुमराह (0) और राहुल चाहर (8) को आउट कर मुंबई की पारी ढेर कर दी। दोस्तों मुंबई की टीम 20 ओवर में 152 रन ही बना सकी।
Herald