

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की कम स्कोर वाले रोमांचक मुकाबले में मुंबई की टीम ने गेंदबाजों के दम पर जीत हासिल की। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने 152 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और 10 रन से बाजी अपने नाम की। इस जीत के साथ ही मुंबई ने इस सीजन की अपनी पहली जीत भी हासिल की।

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फेसला लिया मुंबई से कोलकाता को 153 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली टीम 142 रन ही बना सकी और 10 रन से मैच हार गई। केकेआर की तरफ से सलामी बल्लेबाज नीतीश राणा ने पिछले मैच की तरह ही इस मैच में भी फिफ्टी जड़ी। उनके बाद शुभमन गिल(33) ने टीम की तरफ से दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली।
दोस्तोइस मैच में कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी और मुंबई को बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुंबई की शुरुआत खराब रही और टीम ने पहला विकेट क्विंटन डिकॉक के रूप में दूसरे ओवर में गंवा दिया। डिकॉक के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आए और टीम पर से दवाब को हटाया। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने तेज गेंदबाज पैट कमिंस के खिलाफ जोरदार छक्का लगाते हुए अपनी फिफ्टी पूरी कर ली।
WHAT A WAY TO BRING YOUR 50 !!!
— Nasir khan (@Nasirkh80026140) April 13, 2021
Ball out of the parkkk !#MIvKKR #SuryakumarYadav pic.twitter.com/BEEJ7Vl10r
दोस्तों आपको बता दे की सूर्यकुमार का यह शॉट इतना जबरदस्त था कि डगआउट में बैठे हार्दिक पांड्या को इसपर यकीन नहीं हुआ और वे खड़े होकर हैरानीपूर्वक सूर्यकुमार को देखने लगे। यह छक्का 99 मीटर लंबा था, जिसमें गेंद स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। सूर्यकुमार ने अपनी इस पारी में 36 गेंदों का सामना किया और 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 56 रनों की पारी खेली। उनकी पारी का अंत कोलकाता के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने किया।
Herald