Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KKR vs RCB: कोलकाता के गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे AB de Villiers, वाइफ ने दिया फ्लाइंग किस

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे रविवार के दिन ग्लेन मैक्सवेल (78) और एबी डिविलियर्स (नाबाद 76) की विस्फोटक पारियों के दम पर RCB ने KKR को 38 रनों से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई है. जानकारी के लिए बता दे की RCB ने IPL के 14वे सीजन मे तीन मैच खेलें हैं और तीनों मैच जीते हैं। KKR के खिलाफ एबी डिविलियर्स ने 34 गेंदों पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 76 रनों की पारी खेली. डिविलियर्स को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

दोस्तों आपको बता दे की एबी डिविलियर्स जिस समय मैदान में KKR के गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे, उस वक्त उनका परिवार भी स्टेडियम में मौजूद था. एबी डिविलियर्स ( AB de Villiers) की पत्नी बच्चों के साथ अपने पति को चियर करती हुई नजर आईं. KKR की पारी के दौरान एक मौका ऐसा आया जब एबी डिविलियर्स की पत्नी डेनियल और उनके दो बच्चे स्टैंड से डिविलियर्स को हाय कर रहे थे. वहीं, बच्चों ने एबी डीविलियर्स (AB de Villiers) फ्लाइंग किस भी दिया, जिस पर डिविलियर्स ने प्रतिक्रिया दी.

दोस्तों आपको बता दे की एबी डिविलियर्स के परिवार के फोटोज सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं. आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी का शानदार प्रदर्शन जारी है. टीम ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं और इन तीनों में ही उसे जीत मिली है. अंक तालिका में भी इस वक्त आरसीबी की टीम टॉप पर है.



Herald