Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MS Dhoni की एक्स गर्लफ्रेंड करने वाली हैं शादी, शानदार अंदाज में किया एलान

आप सभी को पता हैं क्रिकेट और बॉलीवुड का नाता बहुत पुराना है। यहां घटने वाली हर घटना मीडिया की खबर बनती है। आज हम बात कर रहे है महेंद्र सिंह धोनी और एक्ट्रेस राय लक्ष्मी अफेयर को लेकर । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS धोनी के साथ उनका अफेयर भला कौन भूल सकता है.

आपको बता दे की बॉलीवुड अभिनेत्री राय लक्ष्मी सुर्खियों मे बनी हुई है. राय लक्ष्मी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए खबरों में रहती थीं, लेकिन इस बार उनका सुर्खियों में रहने का मुख्य कारण है- शादी. जी हा दोस्तों राय लक्ष्मी ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को ये खुशखबरी दी है. राय ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'पिछले काफी समय से लोग मुझसे यह सवाल पूछ रहे हैं, इसलिए मैं इसका जवाब दे रही हूं. पहली बात तो ये कि मैं अपना रिश्ता किसी से छुपा नहीं रही. मुझे लगता है कि इससे किसी को मतलब नहीं होना चाहिए कि मेरी जिंदगी में क्या चल रहा है?'

बता दे की राय लक्ष्मी ने आगे लिखा, 'इसके साथ-साथ मैं प्राइवेसी चाहती हूं. जी हां, हम लोगों ने कुछ करीबी दोस्तों को न्योता भेजा है. मैं 27 अप्रैल 2021 के दिन सगाई कर रही हूं. यह सब अचानक हुआ है, लेकिन मेरा परिवार खुश है. मैं भी उस इंसान की होने के लिए तैयार हूं, जिसके साथ मुझे पूरी जिंदगी गुजारनी है. हालांकि दोनों के बीच ब्रेकअप का सीधा कारण किसी को पता नहीं चला था. खबरो के अनुसार जब एक इंटरव्यू के दौरान जब राय लक्ष्मी से महेंद्र सिंह धोनी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि अब इस बारे में चर्चा करना बंद कर देना चाहिए. ये काफी साल पहले की बात है. अब धोनी की एक बच्ची भी है.



Herald