.webp)
.jpg)
स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की भागदौड़ संभालने वाले MS धोनी के बाद किसे CSK की कप्तानी मिलेगी ये एक बड़ा सवाल है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से संन्यास ले चुके MS धोनी के बारे में हाल ही में CSK के सीईओ ने साफ किया था कि धोनी का यह CSK के लिए आखिरी साल नहीं होगा। यह जवाब सुनकर फैन्स के दिलों को थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन सवाल फिर भी नहीं बदला कि धोनी के बाद कौन CSK का उत्तराधिकारी होगा।
.webp)
दोस्तों इस बड़े सवाल पर अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉन ने अपनी राय रखी है। दोस्तों उन्होंने कहा MS धोनी के बाद किसी और को नहीं बल्कि हरफनमौला रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को CSK की भागदौड़ संभालता हुआ देखना चाहते हैं। वॉन का मानना है कि सीएसके को जडेजा के इर्द-गिर्द टीम बनानी चाहिए। दोस्तो वॉन ने कहा "आप कह सकते हैं कि धोनी 2-3 और साल खेलेंगे, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो इसके बाद उनका ना खेलना ही बेहतर रहेगा। इसलिए आपको यह देखना शुरू करना होगा कि आप किसके आसपास टीम बना सकते हैं। मेरे हिसाब से रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) इस तरह के क्रिकेटर हैं जिसे इर्द-गिर्द मैं अपनी टीम का निर्माण करूंगा। मुझे लगता है कि वह गेंद के साथ मैदान में अच्छा है, हाथ में बल्ले के साथ उसकी मानसिकता, उसकी मानसिकता बहुत अच्छी है।

दोस्तों उन्होंने आगे कहा “मेरे लिए जडेजा ( Ravindra Jadeja) उस तरह के खिलाड़ी हैं, जिनके बारे में आप कह सकते हैं कि आप नंबर 4 या 5 पर बल्लेबाजी करने वाले हैं, वहां जल्दी पहुंचें। दोस्तों हम आपके साथ गेंदबाजी की भी शुरुआत कर सकते हैं, यह निर्भर करता है कि कौन बल्लेबाजी कर रहा है। हम आपको महत्वपूर्ण क्षेत्ररक्षण की स्थिति में डाल देंगे। वह इसके लिए तैयार है। मुझे लगता है कि वह एक अच्छा क्रिकेटर है।
Herald