

दोस्तों आपको बता दे की RCB लगातार 4 मैच जीतकर IPL 2021 में सरपट दौड़े जा रही थी. लेकिन फिर CSK ने इस सरपट दोड़ रही गाड़ी पर ब्रेक लगा दिया। जी हाँ दोस्तों RCB की टीम को अकेले रवींद्र जडेजा ने हरा दिया तो अतिशयोक्ति नहीं होगी. आपकी जानकारी के लिए बता दे की जडेजा ने पहले हर्षल पटेल के आखिरी ओवर में रिकॉर्ड 37 रन बटोरे और फिर गेंदबाजी में कमाल दिखाकर तीन विकेट लिए. इससे आरसीबी को चेन्नई ने 69 रन से करारी शिकस्त देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और अंकतालिका में टॉप पर जगह बनाई.

दोस्तों आपको बता दे की इस मैच मे RCB के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा निराश किया. विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स जैसे धुरंधर आज कुछ नहीं कर पाए. जिसके कारण टीम अपना पांचवा मैच हार गई।

दोस्तों हैरानी की बात यह है कि इस मैच में RCB की ओर से गेंदों के लिहाज से सबसे लंबी साझेदारी उसकी आखिरी जोड़ी ने की. यह जोड़ी युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) की रही. सब जानते हैं कि इन दोनों को कितनी बैटिंग आती है. युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और मोहम्मद सिराज के बीच 24 गेंदों की पार्टनरशिप हुई. RCB की पारी में यह सबसे लंबी साझेदारी थी. चहल ने 21 और सिराज ने 14 गेंदों का सामना किया. इस दौरान दोनों ने एक-एक DRS भी लिया और खुद को आउट होने से भी बचाया. चहल और सिराज ने चेन्नई के खिलाफ मैच में 19 रन की अटूट साझेदारी की. इसमें सात रन चहल और 12 रन सिराज ने बनाए.
Herald