

मुंबई। दोस्तों आपको बता दे की RCB के बल्लेबाजी सलाहकार संजय बांगड़ ने रविवार को कहा कि रविंद्र जडेजा की बल्लेबाजी मे पहले से बहुत अच्छा सुधार हुआ है और उन्होंने यहां IPL में CSK के ऑलराउंडर के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें मैच का रुख बदल दिया। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की जडेजा के नाबाद 62 रन के दम पर CSKने चार विकेट पर 194 रन बनाए और फिर RCB को 9 विकेट पर 122 रन पर रोक दिया। जडेजा ने 13 रन देकर 3 और इमरान ताहिर ने 16 रन देकर दो विकेट लिये।

दोस्तों आपको बता दे की बांगड़ ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हां, जब से वह (जडेजा) नियमित रूप से टेस्ट प्रारूप में खेल रहे हैं और उन्होंने काफी आत्मविश्वास हासिल किया है तथा वह यहां तक कि विदेशों में भी टीम में योगदान दे रहे हैं। अब वह बेहतर बल्लेबाज बन गए हैं।

दोस्तों संजय बांगड़ ने कहा, ‘और हम सभी जानते हैं कि उसमें काफी क्षमता है और वह ऐसा बल्लेबाज है जो घरेलू स्तर पर तीन तिहरे शतक लगा चुका है। दोस्तों इसलिए यह देखकर अच्छा लगा कि वह भारतीय टीम और सीएसके की तरफ से अपना योगदान दे रहा है।
Herald