

स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पांच विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर 171 रन बनाए. अब दिल्ली तो जीत के लिए 20 ओवर में 172 रन बनाने होंगे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी की. विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पारी की शुरुआत की. आरसीबी ने पहले ओवर में 6 रन बनाए. वहीं, दिल्ली की तरफ से पहला ओवर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा लेकर आए. जिन्होंने अपने पहले ओवर 6 रन दिया. 3.6 ओवर में आवेश खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए विराट कोहली. विराट 11 गेंदों का सामना करने के बाद 12 रन बनाकर लौटे पवेलियन.

दोस्तों आपको बता दे की ईशांत शर्मा ने देवदत्त पडीक्कल को किया क्लीन बोल्ड. पडीक्कल 14 गेंद खेलकर 17 रन ही बना सके. आरसीबी ने दो गेंदों के अंदर दो बड़े विकेट गंवा दिए हैं. दिल्ली के लिहाज से यह शानदार शुरुआत हुई है. ग्लेन मैक्सवेल 5 और रजत पाटीदार 1 रन बनाकर खेल रहे हैं. पावरप्ले पूरी तरह से दिल्ली के गेंदबाजों के नाम रहा है.
दोस्तों आपको बता दे की कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने दिल्ली के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 171 रन बनाए हैं. टीम की तरफ से एबी डिविलियर्स ने शानदार 64 रनों की पारी खेली. जिसकी बदौलत टीम को एक सम्मानजनक स्कोर मिला. क्योंकि एबी के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया. अब दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 172 रनों की जरूरत है.
Herald