Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RCB vs RR: करारी हार के बाद संजू सैमसन ने दिया ये बड़ा बयान, कहा

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार की रात RCB के हाथों राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा हैं। दोस्तों इस मैच मे RCB के कप्तान विराट कोहली ( Virat kohli) और ओपनर देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने ऐसा तूफान मचाया कि फ़ैंस भी हैरान रह गए। इस करारी हार के बारे में जब संजू सैमसन से बात की गई तो उन्होंने कहा, RCB ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। शुरू में जब हमारे कई विकेट गिर गए, लेकिन मध्यमक्रम के बाद बल्लेबाजों ने अच्छी ईनिंग खेली और 177 तक स्कोर को पहुंचाया।

दोस्तों संजू सैमसन ने आगे कहा, हमारे शुरुआती चार बल्लेबाज जिसमें मैं भी शामिल हूं, इस तरह इतनी जल्दी कैसे आउट हो गए। इस पर हमें होमवर्क करने की जरूरत है। हम इस पर ईमानदारी से रिव्यू करेंगे, खुद से सवाल पूछेंगे और अगले मैच में मजबूती के साथ वापस आएंगे। संजू ने कहा, स्पोर्ट्स खुद की कमियों से आगे बढ़ने की सीख देता है, इसलिए मैं कह सकता हूं कि हम अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दी की 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की टीम के ओपनर्स ने राजस्थान के बॉलरों की जमकर कुटाई की। देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने इस मैच में नाबाद सेंचुरी ठोकी। पडिक्कल ने 11 चौके और 6 छक्के ठोक 52 गेंदों पर 101 रन बनाए। पडिक्कल की ये IPL में ये पहली सेंचुरी है। इससे पहले उनका हाइऐस्ट स्कोर 85 रन था। वहीं कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) ने 3 छक्के, 6 चौक ठोक 47 गेंदां पर नाबाद 72 रन बनाए। आरसीबी ने 16.3 ओवर में ही मैच पर धमाकेदार जीत दर्ज कर ली।



Herald