

IPL 2021 की तैयारियों के लिए चेन्नई में लगे RCB के कैंप में हलचल तेज हो गई है. ये हलचल बढ़ी है उस टीम के जय और वीरू की वजह से. उसके खेमें में शामिल हुए दो बड़े हथियार के शामिल होने की वजह से. गुरुवार यानी 1 अप्रैल को विराट कोहली और एबी डिविलियर्स दोनों RCB के कैंप से जुड़ गए. दोनों RCB के बायो बबल का हिस्सा बन गए हैं. और, अब इंतजार रहेगा विराट और डिविलियर्स के मैदान पर उतरकर अपनी तैयारियों को धार देते देखने का. IPL 2021 में विराट कोहली की टीम RCB अपने अभियान का आगाज 9 अप्रैल को टूर्नामेंट के पहले मैच से ही करेगी. इसका मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मंबई इंडियंस से होगा. RCB ने पिछले सीजन में प्लऑफ तक का सफर तय किया था. लेकिन, एलिमिनेटर मुकाबले में उसे सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा था.
RCB कैंप से जुड़े विराट और एबी
RCB ने अपने इन दोनों खिलाड़ियों के जुड़ने की खबर अलग ही अंदाज में साझा की. उसने ट्वीट कर लिखा, ” स्पेसशिप चेन्नई में उतर चुका है” पिछले सीजन खिताब से दो कदम दूर रही RCB की कोशिश इस बार चैंपियन बनने की होगी. इसके लिए उसने तैयारी कैंप लगने से पहले ही शुरू कर दी थी. जब उसने 18 फरवरी को हुए मिनी ऑक्शन में ग्लेन मैक्सवेल और काइल जैमिसन पर महंगी बोली लगाकर उन्हें खुद से जोड़ा था और टीम के मिडिल ऑर्डर को बैलेंस देने का काम किया था.BREAKING THE INTERNET :
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 1, 2021
The spaceship has landed! ????
AB de Villiers has joined the RCB bubble in Chennai. ????#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2021 #AllInForAB pic.twitter.com/pnvXGVl8ww
IPL नहीं जीतने वाली 3 टीमों में RCB
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के साथ RCB उन तीन टीमों में शुमार है, जिन्होंने अब तक एक बार भी IPL का खिताब नहीं जीता है. विराट और डिविलियर्स की रणनीति इस बार उस मलाल को फिर से सवाल न बनने देने की होगी.
Herald