Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RR vs PBKS: दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज को बेंच पर बैठाकर पंजाब किंग्स ने की बेकद्री

स्पोर्ट्स डेस्क | आपको बता दे की इंग्लैंड का बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान अभी टी क्रिकेट के नंबर वन बल्लेबाज हैं. साथ ही डेविड मलान टी20 इंटरनेशनल की ICC रैंकिंग में बल्लेबाजों में सबसे ऊपर है. लेकिन कल खेले गए मैच मे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेविड मलान बेंच पर बैठे थे. उन्हें पंजाब किंग्स टीम में जगह ही नहीं मिली. जानकारी के लिए बता दे की पंजाब ने राजस्थान के खिलाफ मैच में अपने 4 विदेशी खिलाड़ियों के रूप में क्रिस गेल, निकोलस पूरन, झाए रिचर्डसन और राइली मेरेडिथ को मैदान में उतारा.

इस कारण दोस्तों मलान को बाहर बैठना पड़ा. पंजाब के लिए रिचर्डसन और मेरेडिथ को खिलाना जरूरी भी था क्योंकि दोनों तेज गेंदबाज हैं और दोनों पर टीम ने करोड़ों रुपये खर्च किए थे. डेविड मलान की 6 फीट लंबाई है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की पंजाब किंग्स ने IPL 2021 की नीलामी में 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. पंजाब के अलावा किसी और टीम ने उन पर दांव नहीं लगाया था. ऐसे में डेविड मलान अपनी बेस प्राइस पर ही पंजाब के साथ जुड़ गए. डेविड मलान 24 टी20 मुकाबले खेले हैं और 1003 रन बनाए हैं. इनके नाम टी20 क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड नाम हैं. उनके नाम एक शतक और 10 अर्धशतक हैं. उनका रन बनाने का औसत 50.15 का है. नाबाद 103 रन मलान का इंटरनेशनल टी20 मैचों में सर्वोच्च स्कोर है.

दोस्तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की टी20 मुकाबलों में डेविड मलान ने 228 मैच में 33.32 की औसत से 6265 रन बनाए हैं. यहां वे पांच शतक और 36 अर्धशतक लगा चुके हैं. 117 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है. मलान हाल ही में भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी खेले थे. यहां उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से 148 रन बनाए थे. वे इंग्लैंड की ओर से 15 टेस्ट और तीन वनडे भी खेल चुके हैं. टेस्ट में उन्होंने 26 पारियों में 27.84 की औसत से 724 रन बनाए हैं.



Herald