

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की IPL 14वे सीजन में RCB की ओर से मोहम्मद सिराज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. यूएई में हुए IPL ने सिराज की गेंदबाजी में अच्छा प्रभाव डाला है. कोविड-19 के कारण IPL का पिछला सीजन यूएई में पिछले साल सितंबर-नवंबर के बीच कराया गया है. इस दौरान मोहम्मद सिराज ( Mohammed Siraj) ने पावर प्ले यानी पहले 6 ओवर में बेहद प्रभावशाली रहे थे और सिर्फ 6.92 की इकोनॉमी से रन दिए. इसे इस लिहजा से भी अच्छा माना जा सकता है, क्योंकि यूएई में खूब रन बन रहे थे. इसके पहले दोस्तों 3 सीजन में सिराज के गेंदबाजी आंकड़े बेहद खराब थे.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की 2019 में मोहम्मद सिराज ने पावर प्ले में 10.14 की इकोनॉमी से रन दिए. वहीं 2018 में 9.83 और 2017 में 11.00 की इकोनॉमी से रन दिए. मौजूदा सीजन की बात की जाए तो सिराज ने पावरप्ले में सिर्फ 5.50 की इकोनॉमी से रन दिए हैं.
.jpg)
दोस्तों आपको बता दे की विराट कोहली ने पिछले मैच में जीत के बाद कहा था कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद मोहम्मद सिराज पूरी तरह से अलग गेंदबाज बन चुके हैं. मोहम्मद सिराज ऑस्ट्रेलिया में हुई टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए सीरीज 2-1 से जीती थी. यहीं से सिराज ने सबका ध्यान खींचा. दोस्तों सिराज के ओवरऑल टी20 करियर की बात की जाए तो उन्होंने 70 मैच में 92 विकेट लिए हैं. तीन बार 4 विकेट लेने का कारनामा किया है. दोस्तों इसके अलावा उन्होंने 43 फर्स्ट क्लास मैच में 143 और 46 लिस्ट ए मैच में 81 विकेट लिए हैं. वे इंटरनेशनल क्रिकेट के 9 मैच में 19 विकेट ले चुके हैं. पिछले दिनों उन्हें बीसीसीआई ने सालाना करार भी पहली बार दिया.
Herald