

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आप सभी को पता है दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों मे सबसे महेंद्र सिंह धोनी नाम आता है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया हो लेकिन अब भी मैदान पर उनकी चपलता और फुर्ती में किसी तरह की कमी नहीं आई है. लेकिन दोस्तों IPL के 14 वे सीजन मे कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देख फ़ैंस भी हैरान रह गए। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की बुधवार को SRH और CSK के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला गया।

दोस्तों इस मैच में टॉस जीतकर SRH ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. हैदराबाद के लिए वॉर्नर के साथ जॉनी बेयरस्टो ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालने उतरे. वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए गेंदबाजी की कमान दीपक चाहर ने संभाली. चाहर के इस ओवर की दूसरी ही गेंद जॉनी बेयरस्टो के बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे गई. बेयरस्टो गेंद को लेग साइड पर खेलना चाहते थे.
Never seen Ms dhoni dropping catch #IPL2021 #CSKvSRH pic.twitter.com/EQET3EmyZi
— Sujal Bhandari (@SujalBhandari01) April 28, 2021
लेकिन दोस्तों दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर्स में शुमार एमएस धोनी ने ये आसान सा कैच टपका दिया एमएस धोनी ने दोनों हाथों से गेंद को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से ऐसा कर नहीं सके. ये अलग बात है कि धोनी की ये गलती टीम को ज्यादा भारी नहीं पड़ी और सैम करन ने जॉनी बेयरस्टो को जल्द ही पवेलियन की राह दिखा दी.
Herald