

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की IPL 2021 का छठा मुकाबला SRH और RCB के बीच आज शाम 07:30 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. RCB ने जहां जीत के साथ अपने अभियान का आगाज़ किया था. वहीं दोस्तो हैदराबाद को उसके पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. आपको बता दे की IPL 2020 में कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) और जॉनी बेयरस्टो (Johnny Bairstow) की जोड़ी ने हैदराबाद के लिए सफल ओपनिंग साझेदारी की थी. लेकिन इस सीज़न में रिद्धिमान साहा को ओपनिंग के लिए उतारा गया था, आपको बता दे की जिन्होंने पिछले सीजन में कुछ अच्छी पारियां खेली थी. वहीं बेयरस्टो पिछले मैच में 4 नंबर पर खेलने उतरे थे. हालांकि, इस मैच में बेयरस्टो और वॉर्नर की जोड़ी ही पारी की शुरुआत कर सकती है.

इस मैच मे RCB की टीम में सलामी बल्लेबाज़ देवदत्त पडिकल की वापसी हो सकती है. पडिकल को पिछले मैच में कोरोना वायरस से रिकवरी के कारण आराम दिया गया था. पडिकल की अनुपस्थिति में कप्तान विराट कोहली और वॉशिंगटन सुंदर ओपनिंग करने उतरे थे, जो सफल नहीं हुए थे. दोस्तों पडिकल ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था और उनके होने से बैंगलोर के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी. SRH की तुलना में बैंगलोर का स्पिन विभाग कमजोर है. बैंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल खराब फॉर्म में चल रहे हैं और उन्हें वापसी करनी होगी. चहल मुंबई के खिलाफ पिछले मुकाबले में विकेट नहीं ले सके थे और 41 रन लुटाए थे.

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अब्दुल समद, मोहम्मद नबी, राशिद खान, टी नटराजन, संदीप शर्मा और भुवनेश्वर कुमार.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन- देवदत्त पडिकल, विराट कोहली (कप्तान), रजत पटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), डैनियल क्रिस्टियन, काइल जैमीसन, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल.
Herald