Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SRH की हार के बाद भड़के फैन्स, इस दिग्गज क्रिकेटर को दे दी बड़ी सजा

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ बुधवार को खेले गए IPL मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बल्लेबाज मनीष पांडे की बैटिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं. दोस्तो इस मैच में मनीष पांडे (Manish Pandey) नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन उन्होंने 39 गेंदों पर 38 रनों की धीमी पारी खेली और टीम को जीत भी नहीं दिला पाए. एक समय हैदराबाद की टीम 2 विकेट पर 115 रन बना चुकी थी और उसे 24 गेंद में 35 रन की जरूरत थी, लेकिन मनीष पांडे के आउट होते ही बाकी के बल्लेबाज भी ढेर हो गए.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कीमनीष पांडे पर हैदराबाद को जीत दिलाने की जिम्मेदारी थी, लेकिन वह अहम मौके पर आउट हो गए. 17वें ओवर में स्पिनर शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) ने सबसे पहले जॉनी बेयरस्टो को आउट किया. इसके बाद मनीष पांडे (Manish Pandey) बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए. फिर युवा ऑलराउंडर अब्दुल समद भी बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे. मनीष पांडे को उनकी धीमी पारी के लिए ट्विटर पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. कुछ फैंस उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि मनीष पांडे सनराइजर्स के साथ 11 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट में है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे की बेयरस्टो (12), मनीष पांडे (38 रन) और अब्दुल समाद (0) आउट हो गए. इसके बाद सनराइजर्स के मैच में वापसी के रास्ते भी बंद हो गए. हैदराबाद ने आखिरी 5 ओवर में महज 35 रन बनाए और उसने कुल 7 विकेट खोए. बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB की टीम ने SRH के सामने 150 रनों का टारगेट रखा. जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बनाई पाई और कोहली की टीम ने 6 रन से ये मैच जीत लिया.



Herald