Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: आकाश चोपड़ा बोले- 'इस गेंद पर विकेट जाएगा' और हो गए Run-Out

दोस्तों आपको बता दे की आईपीएल 2021 में DC और SRH के बीच मुकाबला खेला गया. पहले सुपर ओवर एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. 53 रन की पारी खेलने वाले पृथ्वी शॉ को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. लेकिन दोस्तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी इतनी सटीक बैठी कि फैन्स हैरान रह गए. जी हा दोस्तों उन्होंने विकेट की भविष्यवाणी की और पृथ्वी शॉ रन आउट हो गए. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

दोस्तों आपको बता दे की दिल्ली कैपिटल्स 11 ओवर में 1 विकेट खोकर 84 रन बना चुका था. क्रीज पर ऋषभ पंत नए-नए आए थे. कमेंट्री बॉक्स में बैठे आकाश चोपड़ा ने कहा, 'हो सकता है कि अभी फिर से विकेट गिर जाए. अगली ही गेंद पर सुचित की गेंद पर पंत ने आगे बढ़कर शॉट खेला और चूक गए. दोस्तों आप इस वीडियो मे देख सकते हैं कि बेयरस्टो स्टम्पिंग नहीं कर पाए. गेंद पीछे गई और पृथ्वी शॉ दौड़ पड़े. तभी आकाश चोपड़ा ने कहा- 'रन आउट भी हो सकते हैं' उसी वक्त शाहबाज अहमद ने गेंद सुचित को दी और उन्होंने शॉ को रन आउट कर दिया.



Herald