

सोशल मीडिया पर बहुत सारे वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इनमें कई सारे वीडियो जानवरों और पक्षियों से जुड़े हुए होते हैं। इन वीडियोज में अक्सर ये पक्षी कोई न कोई अनोखी हरकत करते नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से जुड़ा हुआ है। दरअसल फिलहल जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कौवों के एक झुंड ने हार्दिक पांड्या के खाने पर हल्ला बोल दिया है और प्लेट में सजे खाने को ये कौवों बड़ी तेजी से खा रहे हैं। इसी बीच इस पर हार्दिक की नजर पड़ी और उन्होंने बड़े ही खास अंदाज में इसका एक वीडियो बनाकर अपने फैन्स के साथ शेयर किया है।
आपने कुछ दिनों पहले ही 'पॉरी हो रही है' वाले वायरल वीडियो को जरुर देखा होगा। जिसमें एक लड़की ने बड़े ही खास अंदाज में लोगों को बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही है। फिर उसका यह वीडियो खूब वायरल हुआ था और तब से ही बहुत से लोगों ने इस तर्ज पर कई वीडियो बनाए हैं। अब इस स्टाइल में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने भी वीडियो बनाया है। पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो ये दिखाते हुए नजर आ रहे हैं कि कैसे कौवों के एक झुण्ड ने उनके खाने पर अटैक कर दिया है। हार्दिक के वीडियो नें उनकी पत्नी नताशा भी नजर आ रही हैं।
हार्दिक वीडियो में कहते हैं, "ये नताशा है, ये मैं हूं, ये हमारा गार्डन है और वहां पार्टी चल रही है।" वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कौवे बिल्कुल बेफिक्र होकर मस्ती से प्लेट में लगे खाने को खा रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोगों को हार्दिक का ये खास अंदाज और कौवों की बेफिक्री बहुत पसंद आ रही है। बहुत से लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करके कहा कि वाह, ये तो सच में कौवों की पार्टी हो गई। वहीं, कई लोगों ने कौवों के कई दिनों से भूखे होने की बात भी कही।
Herald