Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आकाश चोपड़ा ने चुनी पंजाब किंग्स का प्लेइंग XI, 8 करोड़ रुपये में बिके इस खिलाड़ी को किया आउट

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा समय के मशहूर हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के लिए फ्रेंचाइजी टीम पंजाब किंग्स का प्लेइंग इलेवन चुनी है। आईपीएल 2021 के लिए हुए ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने रिले मेरेडिथ को 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन आकाश ने इस खिलाड़ी को अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है। आकाश चोपड़ा ने अपने प्लेइंग इलेवन में पारी का आगाज करने का जिम्मा कप्तान केएल राहुल और टी20 स्पेशलिस्ट क्रिस गेल को दिया है।

इसके अलावा इस प्लेइंग इलेवन में आकाश चोपड़ा ने ऑलराउंडर के तौर पर मोएसिस हेनरिक्स को जगह दी है, जिनके आने से टीम को बैलेंस मिलेगा। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में कहा, 'ओपनर के तौर पर मैं राहुल और क्रिस गेल के साथ जाऊंगा, मयंक अग्रवाल नंबर-3 पर और निकोलस पूरन नंबर-4 पर, जबकि दीपक हूडा नंबर-5 पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। नंबर- 6 पर मोएसिस हेनरिक्स होंगे, आप उनको जरूर खिलाना चाहेंगे, क्योंकि उनके आने से आपकी टीम में बैलेंस आएगा।'

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, 'नंबर-7 पर आप शाहरुख, मनदीप या सरफराज को उतार सकते हैं, इनमें से आप जिसको भी चुनें, उससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन अगर आपके पास ऐसा बैटिंग ऑर्डर होता है, तो आपको टीम चुनने में बहुत आजादी मिल जाती है। इस सीजन में टीम को इसी आजादी के साथ खेलना चाहिए।' आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अपने प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा है। उन्होंने आगे कहा, 'फिर आपके चार गेंदबाज अश्विन, बिश्नोई, मोहम्मद शमी और झाय रिचर्ड्सन। यह मेरी टीम होगी, अगर आप कम स्पिनर खिलाना चाहते हैं, तो आप टीम में अर्शदीप को रख सकते हैं।' पंजाब किंग्स को अपना पहला मैच 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है।



Herald