Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पंजाब किंग्स डेविड मलान के आने से हुई मजबूत, पहले मैच में ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होने जा रहा है। हर बार की तरह इस दफा भी कागज पर सभी टीमें काफी खतरनाक नजर आ रहीं हैं। नए नाम के साथ आईपीएल 2021 में उतरने की तैयारी कर रही पंजाब किंग्स इस सीजन आईपीएल के अपने पहले खिताब को जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएगी। टीम ने ऑक्शन में डेविड मलान, मोइजेस हेनरिक्स, झाय रिचर्ड्सन जैसे टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है, जो किसी भी टीम की बखिया उधड़ने का दमखम रखते हैं। केएल राहुल, क्रिस गेल और निकोलस पूरन की मौजूदगी में टीम का बैटिंग ऑर्डर बाकी टीमों के मुकाबले कई गुना बेहतर नजर आ रहा है।  पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2021 के लिए अपने नाम में बदलाव किया है, लेकिन अब देखना यह होगा कि पंजाब का बदला हुआ नाम क्या टीम की किस्मत को भी बदल पाता है या नहीं। पंजाब की टीम को अबतक एकबार भी आईपीएल की ट्रॉफी को उठाने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ है। साल 2014 में टीम फाइनल तक तो पहुंची, लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स ने टीम के पहले खिताब को जीतने के सपने पर पानी फेर दिया। पंजाब की टीम भले ही आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम ना किया हो, लेकिन हर सीजन टीम के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से महफिल लूटने का काम बखूबी तरीके से करते हैं।

आईपीएल 2020 की शुरुआत पंजाब किंग्स की टीम के लिए भले ही अच्छी नहीं रही थी,लेकिन टूर्नामेंट के आखिरी क्षणों में जिस तरह से केएल राहुल की टीम ने वापसी की थी उसे देखकर हर कोई इस टीम का फैन हो गया था। हालांकि, टीम को किस्मत का साथ नहीं मिला और टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही थी। आखिरी सीजन में टीम ने 14 मैचों में से 6 में जीत हासिल की थी, जबकि 8 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। प्वॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर रहते हुए पंजाब की टीम ने आईपीएल 2020 के सफर को खत्म किया था।

पंजाब किंग्स का संभावित प्लेइंग XI- केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, डेविड मलान, मनदीप सिंह/दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, मोइजेस हेनरिक्स, झाय रिचर्ड्सन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।

The post पंजाब किंग्स डेविड मलान के आने से हुई मजबूत, पहले मैच में ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI appeared first on Bhavtarini.