

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तो आपको बता दे की ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल हुए टी20 WC के फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों को अभी तक नहीं मिली हैं। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है की इस हफ्ते के अंत तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 5 लाख डॉलर की इनामी राशि में अपना हिस्सा मिलेगा. BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी जब पता चला कि खिलाड़ियों को अब तक भुगतान नहीं किया गया है.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की ब्रिटेन के ‘टेलीग्राफ’ समाचार पत्र की एक खबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर संघों के महासंघ (फिका) के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया कि BCCI ने पिछले साल फरवरी-मार्च में हुई इस वैश्विक प्रतियोगिता में उप विजेता बनने के लिए मिली इनामी राशि को अब नहीं दिया है. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत की अगुआई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने की थी. भारतीय टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

इनामी राशि मे देरी के बारे में पूछने पर कहा, ‘हमें पिछले साल अंत में इनामी राशि मिली थी.’ BCCI में सभी टीमों (सभी आयु वर्ग) के खिलाड़ियों के भुगतान में तीन से चार महीने का समय लगता है. पिछले साल से हालांकि मुंबई में BCCI का मुख्यालय देश भर में कोविड-19 की खराब स्थिति के कारण बंद है जिससे सभी भुगतान में विलंब हुआ है.
Herald