

दोस्तों आपको बता दे की एक जून को ICC टी20 वर्ल्डकप को लेकर फैसला लेगा। ICC के अंतिम निर्णय से पहले BCCI भारत में कोरोना महामारी की स्थिति का आकलन करेगा. इसके अलावा BCCI को नौ राज्य क्रिकेट संघों से भी चर्चा करनी होगी जिन्हें मेजबानी मिली है. खबरों के अनुसार इस साल भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हो सकता है.
.jpg)
आपकी जानकारी के लिए बता दे की पिछले महीने हुई BCCI की बैठक में अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता, नई दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, धर्मशाला और लखनऊ को टी20 World Cup की मेजबानी के लिए चुना गया था. BCCI की 29 मई को स्पेशल जनरल मीटिंग होने जा रही है. BCCI ने बैठक इसलिए बुलाई है, क्योंकि एक जून को ICC की बैठक होनी है.

दोस्तों आपको बता दे की भारत में अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. इस लिहाज से इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पहले ही टी20 वर्ल्ड कप एक साल के लिए टल चुका है. कई पुराने दिग्गज भारत में कोरोना के बीच टी20 वर्ल्ड कप कराने को लेकर आपत्ति उठा चुके हैं. दोस्तों हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, BCCI के एक अधिकारी ने कहा कि वर्ल्ड कप होने में समय है और हम इसे भारत में कराने का विकल्प बंद नहीं करेंगे. भारत में दर्शकों के बिना और सीमित स्थानों पर विश्व कप आयोजन की एक संभावना थी, लेकिन BCCI अधिकारियों ने माना कि IPL निलंबन ने इसे कमजोर कर दिया है.
Herald