

दोस्तों आपको बता दे की दुनिया की फटाफट क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग मानी जाती है. क्योंकि आईपीएल का हर मुकाबला बेहद खास और रोमांचक रहता है. जिसमें कई रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। आईपीएल में खिलाड़ियों में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद लीग को चार मई को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया हैं। दोस्तो IPL कई बार विवाद मे रहा हैं।

दोस्तों हाल ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ब्रैड हॉज ने सोमवार को ट्वीट कर पूछा कि क्या BCCI अब निष्कासित कोच्चि टस्कर्स केरला से IPL के 2010 चरण में प्रतिनिधित्व के लिए उनकी बकाया राशि का पता कर पाया है। हॉज(46 वर्ष) ने कोच्चि टस्कर्स के लिए 14 मैच खेलकर 35.63 के औसत से 285 रन बनाए थे। टीम ने 2010 में हुई नीलामी में उन्हें 4,25,000 डॉलर में खरीदा था।

दोस्तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की हॉज ने ट्वीट किया, 'खिलाड़ियों को 10 साल पहले IPL में कोच्चि टस्कर्स का प्रतिनिधित्व करने के लिए अभी तक 35 प्रतिशत राशि नहीं मिली है। क्या BCCI किसी भी तरह उस राशि का पता लगा सकता है? उनके ट्वीट के अनुसार ऐसा लगता है कि कोच्चि टस्कर्स पर अब भी उनकी 1,27,000 डॉलर से ज्यादा राशि बकाया है। दोस्तों वह 'टेलीग्राफ' में छपी एक खबर पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें कहा गया था कि भारतीय महिला टीम को BCCI से 5,50,000 डॉलर की इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की पुरस्कार राशि नहीं मिली है। दोस्तों कोच्चि टस्कर्स को 2011 में 155.3 करोड़ रुपये का सालाना भुगतान नहीं करने के कारण महज एक सीजन के बाद बाहर कर दिया गया था।
Herald