Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सैम कुरेन ने गर्लफ्रेंड से मांगी माफी, Birthday पर लिखा इमोशनल पोस्ट

दोस्तों आपको बता दे की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2019 मे मोहाली में खेले गए आईपीएल मैच में हैट्रिक लेकर क्रिकेट जगत में सैम कुरेन सनसनी फेला दी थी। IPL का 14 वा सीजन मे भी सैम कुरेन का गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनो मे ही शानदार प्रदर्शन रहा हैं। लेकिन IPL 2021 मे कई खिलाडियों कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण IPL का 14 वा सीजन अब लगभग टल चुका है। जिसके बाद कई विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट रहे हैं. इन्हीं खिलाड़ियों में एक हैं चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी सैम कुरेन. सैम इंग्लैंड पहुच चुके हैं और फिलहाल क्वारंटीन में हैं.

दोस्तों क्वारंटीन में रहते हुए वो अपनी प्रेमिका को बहुत याद कर रहे हैं. उनकी प्रेमिका का नाम इसाबेल सायमंड विलमॉट है. इसाबेल का गुरुवार को जन्मदिन था और उनके लिए इस खास अवसर पर सैम ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा है.

आपको बता दे की इस पोस्ट में उन्होंने माफी बी मांगी है. उन्होंने लिखा,''जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामना इसाबेल सायमंड विलमॉट. माफ करना, आज मैं वहां नहीं हो सकता हूं. उम्मीद है कि आज का तुम्हारा दिन बेहद शानदार रहेगा. दोस्तों अगले कुछ ही दिन में तुम्हें देखने के लिए बेताब हो रहा हूं.' दोस्तों बता दें कि दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर है जिससे पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं.



Herald