Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद यह दिग्गज विकेटकीपर लेगा संन्यास

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की अहमदाबाद में इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में हराकर भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। अगले महीने जून मे फाइनल में उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा जो पहले ही क्वॉलिफाइ कर चुका है। इस दोरान न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग ने घोषणा की है कि वह अगले महीने इंग्लैंड में भारत के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे. साउथैम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल (18-22 जून) में वह आखिरी बार न्यूजीलैंड के लिए खेलते दिखेंगे. इससे पहले न्यूजीलैंड को इंग्लैंड दौरे पर मेजबान टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की 35 साल के वाटलिंग ने न्यूजीलैंड के हाल में टेस्ट मैचों में अच्छे प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई. वाटलिंग ने 2009 में सलामी बल्लेबाज और कामचलाऊ विकेटकीपर के रूप में करियर की शुरुआत की, लेकिन 2013 में जब ब्रैंडन मैक्कुलम ने टेस्ट मैचों में विकेटकीपिंग करनी छोड़ दी तो वाटलिंग न्यूजीलैंड के पहली पसंद के विकेटकीपर बन गए. दोस्तों वाटलिंग ने अब तक 73 टेस्ट मैचों में 38.11 की औसत से 3773 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने विकेटकीपर के रूप में 257 शिकार किए हैं, जो न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड है. इनमें 249 कैच शामिल हैं.

दोस्तों आपको बता दे की टेस्ट क्रिकेट में 205 रन उनका उच्चतम स्कोर है, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2019 में माउंट माउंगानुई (बे ओवल) में बनाया था. दोस्तों यह न्यूजीलैंड की ओर से विकेटकीपर के तौर पर सर्वोच्च निजी स्कोर है. टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट के लिए हुई तीन सर्वश्रेष्ठ साझेदारियां में से दो न्यूजीलैंड के नाम हैं और इन दोनों में वाटलिंग शामिल रहे.



Herald