Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस भारतीय क्रिकेटर के माता पिता हुए कोरोना पॉजिटिव, पत्नी बताई दुख भरी दास्तां

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय टीम और RCB के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दोनों अपनी फोटोज वीडियोज शेयर करते रहते हैं जिससे फैंस को इनकी ज़िदगी के बारे में पता चलता रहता है। धनश्री भी अपनी डांस वीडियोज शेयर किया करती थीं, लेकिन पिछले कुछ समय से इनके अकाउंट पर काफी शांति हैं हाल ही धनश्री ने फैन्स के सवालों पर जवाब देते हुए बताया- 'अप्रैल-मई का महीना मुश्किल और चुनौती भरा रहा है। पहले मेरी मां और भाई कोरोना से संक्रमित हुए। दोस्तों दोनों को जब कोरोना हुआ था, तब में आईपीएल के बायो-बबल में थी और मैं कोई मदद नहीं कर पा रही थी। हालांकि समय-समय पर मैं उनकी स्थिति की जानकारी ले रही थी। परिवार से दूर रहना काफी मुश्किल होता है। अच्छी बात है कि मां और भाई ठीक हो चुके हैं। लेकिन मैंने अपनी आंटी को कोरोना के कारण खो दिया'

उन्होंने आगे लिखा- 'अब मेरे सास-ससुर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मेरे ससुर (युजवेंद्र चहल के पिता) अस्पताल में भर्ती हैं और सास की देखभाल घर में ही की जा रही है। दोस्तों मैं अस्पताल में थी और मैंने जो देखा वो बहुत खराब था। मैं सावधानियां बरत रही हूं लेकिन...आप लोग घर पर रहें और अपने परिवार का ख्याल रखें'

दोस्तों धनश्री आगे लिखती हैं की- 'मैं अपील करती हूं कि लोग जरूरतमंदों की मदद करें और उनको कैसे भी मुश्किल से निकालें, दोस्तों साथ ही अगर आप घर में हैं और सुरक्षित हैं, तो भगवान को धन्यवाद कहें। भगवान को प्रतिदिन धन्यवाद कहें और सुरक्षित रहें और निर्देशों का पालन करें।



Herald