

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तूफानी ओपनर शेफाली वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी के इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचाया है। विश्व कप में बड़े-बडे गेंदबाजों को छक्का जड़ने वाली शेफाली जल्द ही इंग्लैंड में खेलती दिखेंगी. वह द हंड्रेड के पहले सीजन में बर्मिंघम फिनिक्स की ओर से खेलेंगी. न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन के टूर्नामेंट से हटने की वजह से शेफाली वर्मा को खेलने का मौका मिला है. दोस्तों इस बारे में जल्द ही आधिकारिक ऐलान होगा. वीमन्स क्रिक जोन ने यह रिपोर्ट दी है. शेफाली पहली बार विदेशी फ्रेंचाइजी लीग में खेलते दिखेंगी. इससे पहले खबर आई थी कि शेफाली को रिप्लेसमेंट प्लेयर के रूप में रखा गया है. दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की वह इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने वाली 5वीं भारतीय महिला क्रिकेटर हैं. उनसे पहले बीसीसीआई ने स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति वर्मा को द हंड्रेड में खेलने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दिया था.

दोस्तों आपको बता दे की वीमन्स क्रिक जोन ने द हंड्रेड से जुड़े एक सूत्र के हवाले से लिखा कि 17 साल की शेफाली इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की कप्तान की जगह लेंगी. सोफी डिवाइन ने निजी वजहों से इस टूर्नामेंट से नाम वापस लिया. डिवाइन बर्मिंघम फीनिक्स टीम की कप्तान भी थी. ऐसे में अब टीम को नया कप्तान भी मिलेगा. इस टीम में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी और एश्ले गार्डनर भी खेल रही हैं.

कई सारे रिकॉर्ड तोड़ और बना चुकी हैं. महिला क्रिकेट की अगली सुपरस्टार कही जाती हैं. T-20 खेलने वाली सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं. सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने वाली क्रिकेटर हैं. शेफाली वर्मा ने 2019 में भारत के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने अभी तक 22 टी20 मैच खेले हैं और 29.38 की औसत और 148.31 की स्ट्राइक रेट से 617 रन बनाए थे. वह इस समय टी20 फॉर्मेट की नंबर वन बल्लेबाज हैं.
Herald