

स्पोर्ट्स डेस्क । बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता के नाम पर नाम होने के कारण तमिलनाडु के क्रिकेटर एम शाहरूख खान ने सभी का ध्यान खींचा। IPL के 14वे सीजन मे पंजाब किंग्स ने शाहरूख को पांच करोड़ 25 लाख रुपये का अनुबंध हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिर्फ उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण मिला है।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की DC और RCB ने भी उन पर बोली लगाई थी, मगर पंजाब बाजी मार गया. हालांकि IPL के इस सीजन पर कोरोना की नजर लग गई और 29 मैच बाद भी लीग को टालना पड़ गया. लगभग सभी खिलाड़ी अपने अपने घर लौट गए हैं. इस बीच शाहरुख खान ने पंजाब किंग्स की सह मालिक प्रीति जिंटा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की.

दोस्तों आपको बता दे की शाहरुख ने प्रीति जिंटा, बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और सैफ अली खान स्टारर बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म कल हो ना हो के एक डॉयलॉग के साथ अपनी और प्रीति की तस्वीर शेयर की. उन्होंने दोस्तों फोटो का कैप्शन दिया, 'नैना, 123 टिंगा'. उनकी यह फोटो अब काफी वारयल हो रही है.
Herald