Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका दौरे के लिए धवन कप्तान, इन युवा क्रिकेटरों को भी मिलेगा मौका: रिपोर्ट

नई दिल्ली. दोस्तों आपको बता दे की जुलाई में भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर जायेगी। इस दौरे पर युवा क्रिकेटरों को मौका मिल सकता है। दोस्तो खबरो के अनुसार राहुल द्रविड़ पहले ही दौरे के लिए टीम के कोच बनाए जा चुके हैं और शिखर धवन दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान होंगे. इस दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच की सीरीज होगी. दोस्तो क्रिकेबज की खबर के अनुसार, दौरे के लिए भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को कप्तान बनाया जा सकता है. दो भाइयों की जोड़ी भी श्रीलंका जाएगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दे की हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या इन दोनो खिलाडियों के अलावा तेज गेंदबाज दीपक चाहर और लेग स्पिनर राहुल चाहर को भी टीम में जगह मिल सकती है. दोस्तो राहुल चाहर ने IPL के 14वे सीजन मे इन्होंने 11 विकेट के साथ बतौर स्पिनर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. दोस्तो IPL मे RCB के ओपनर बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और केकेआर के नीतीश राणा को भी टीम में जगह मिल सकती है. दाेनों सीरीज से इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. इसके अलावा राहुल तेवतिया और वरुण चक्रवर्ती भी श्रीलंका जा सकते हैं.

संभावित टीम: शिखर धवन (कप्तान) पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, श्रेयस अय्यर (फिटनेस पर निर्भर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, संजू सैमसन, नीतीश राणा, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंडया, राहुल तेवतिया, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, राहुल चाहर.



Herald