Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एबी डिविलियर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट मे वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा...

दोस्तों आपको बता दे की मौजूदा समय के सबसे खतरनाक बल्लेबाज मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं. दोस्तों पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच मार्क बाउचर ने टी20 विश्‍व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम में वापसी को लेकर संकेत दिए थे।

लेकिन दोस्तो एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को लेकर आखिरी फैसला कर लिया है। उन्होंने दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेट फैंस की उम्मीद को तोड़ते हुए संन्यास से वापस लौटने से इनकार कर दिया है। दोस्तों इसकी जानकारी क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने मंगलवार (18 मई) को दी। उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से मना कर दिया है। वे इस साल होने वाले T20 WC में भी दिखाई नहीं देंगे।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की द सिटीजन से बात करते हुए मार्क बाउचर ने कहा, ‘एबी के पास इसका कारण है, जिसका मैं आदर करता हूं. आप में से कई लोग इस बात पर सहमत होंगे कि वे अब भी दुनिया के सबसे बेस्ट क्रिकेटरों में से एक हैं और अगर बेस्ट नहीं तो T-20 क्रिकेट के बेस्ट खिलाड़ियों में से तो एक हैं ही.' दोस्तों बाउचर ने कहा कि उन्होंने अन्य खिलाड़ियों से आगे आने के बारे में चिंतित होने का संकेत दिया, जो सिस्टम का हिस्सा रहे हैं. दोस्तों मुझे लगता है कि यही चीज उनकी वापसी में रोड़ा बनी.'



Herald