Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फैंस इंतजार हुआ खत्म, टीम इंडिया अगले साल करेगी पाकिस्तान का दौरा!

दोस्तो भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए अच्छी खबर है. भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच क्रिकेट की दुनिया के सबसे रोमांचक मुकाबले होते हैं. जिसका इंतजार दोनों मुल्कों के करोड़ो क्रिकेट प्रेमियों को रहता है. ऐसा लगता है कि यह इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की एशिया कप 2021 को लगभग स्थगित किया जा चुका है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने हाथ खड़े कर दिए हैं. अब इसके लगातार दो साल 2022 और 2023 में कराए जाने की योजना है.

दोस्तो खबरो के अनुसार आपको बता दे की एशिया कप पाकिस्तान 2022 में और श्रीलंका 2023 में इसकी मेजबानी कर सकता है. लेकिन दोस्तो सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या टीम भारतीय टीम टूर्नामेंट खेलने पाकिस्तान जाएगी. जानकारी के लिए बता दे की टीम इंडिया 2008 के बाद से पाकिस्तान नहीं गई है. दोनों देश के बीच विवाद के कारण द्विपक्षीय सीरीज भी नहीं हो रही है.

दोस्तो भारतीय टीम ने 2008 के बाद से पाकिस्तान में कोई मुकाबला नहीं खेला है. यानी दोस्तों 13 साल से टीम पाकिस्तान नहीं गई है. दोस्तो क्रिकेट इतिहास की बात करे तो भारतीय टीम 1932 से इंटरनेशनल मुकाबला खेल रही है, लेकिन पाक में टीम ने सिर्फ 57 मुकाबले खेले हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते खराब होने की वजह से द्विपक्षीय सीरीज के मुकाबले कम होते हैं. टीमें एशिया कप या ICC टूर्नामेंट के ही मुकाबलों में भिड़ती है.

दोस्तों आपको बता दे की भारत का एशिया कप में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. भारत ने सबसे ज्यादा 7 बार एशिया कप अपने नाम किया है. दोस्तों आखिरी बार साल 2018 में भारत ने ही एशिया कप जीता था. भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को मात दी थी. भारत 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में एशिया कप जीत चुका है.



Herald