

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने IPL में RCB की तरफ से खेलने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की है। विराट कोहली (Virat kohli) की अगुवाई वाली RCB के लिए IPL 14 में सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की। पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने सिराज को IPL 2021 की कहानी बताया। IPL के पिछले सीजनों में RCB को उनके अंतिम ओवरों में गेंदबाजी के कारण काफी नुकसान झेलना पड़ा। हालांकि, कुछ मौकों को छोड़ दिया जाए तो इस साल RCB के गेंदबाजों ने स्लॉग ओवर्स में शानदार प्रदर्शन किया।

दोस्तों आपको बता दे की स्टार स्पोर्ट्स पर IPL 2021 को लेकर हुई बातचीत के दौरान पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने सिराज की गेंदबाजी के बारे में विस्तार से बात की। RCB के पू्र्व सलामी बल्लेबाज पार्थिव ने डेथ ओवरों में यॉर्कर के लिए सिराज की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सीजन में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने जिस अंदाज में गेंदबाजी की, मेरे ख्याल से वो इस IPL की कहानी हैं। सभी ने मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी की बात कही और कहा कि वो यॉर्कर नहीं डाल पाता। मगर इस साल उसने शानदार यॉर्कर डाली।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की पटेल ने आगे कहा कि उन्होंने डेथ ओवरों में बड़े हिट लगाने वाले आंद्रे रसेल और ऋषभ पंत पर लगाम लगाई। उन्होंने RCB के लिए कई मैच बदलने वाले प्रदर्शन किए। सिराज IPL 2021 में शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों के तौर पर उभरे। इस सीजन में उन्होंने 7 मैचों में 6 विकेट लिए। IPL करियर में उन्होंने 42 मैचों में 45 विकेट लिए हैं। आईपीएल 2020 में विराट कोहली ने इस गेंदबाज को काफी गाइड किया था।
Herald