

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड जाएगी. टीम को वहां एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच की सीरीज खेलनी है. इस दोरानटी20 की कप्तान और टेस्ट की उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नई टेस्ट जर्सी पहने फोटो शेयर की है. जिसे आप इस पोस्ट मे देख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की महिला टीम 7 साल बाद टेस्ट खेलने जा रही है.

दोस्तों आपको बता दे की दो टेस्ट खेल चुकी हरमनप्रीत कौर ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर करते हुए, ‘इससे अभी से प्यार करने लगी हूं.’ इसमें आप देख सकते हैं हरमनप्रीत कौर 7 नंबर की जर्सी पहनती हैं. उन्होंने अब तक दो टेस्ट में 26 रन बनाए हैं. 17 रन उनका उच्चतम स्काेर है. ऐसे में वे इंग्लैंड में पहला टेस्ट अर्धशतक लगाना चाहेंगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारतीय महिला टीम अभी मुंबई में क्वारंटाइन में है. पिछले दिनों टीम की तैयारी का एक वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया था. दोस्तों दोनों टीमें 16 जून से शुरू होने वाले चार दिवसीय टेस्ट मैच में पहले भिड़ेंगी. 27 जून से वनडे सीरीज और 9 जुलाई से टी20 सीरीज शुरू होगी.
Herald