

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडिया के कप्तान और विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा यह दोनो क्रिकेट की सबसे खूबसूरत जोड़ियों मे से एक हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की कोहली और अनुष्का इस साल 11 जनवरी को माता-पिता बने थे। उसके बाद से कभी भी दोनों ने वामिक की तस्वीर सामने से शेयर नहीं की है। दोस्तों हाल ही मे इंस्टाग्राम स्टोरीज में विराट कोहली से कई सवाल किए गए। कोहली ने बहुत सारे फैंस के सवालों के जवाब दिया।

दोस्तों विराट कोहली से एक फैन ने सवाल किया, ‘‘वामिका का मतलब क्या है? वो कैसी है? क्या मैं उसकी एक झलक देख सकता हूं?’’ इस पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने वामिका के नाम का मतलब बताया। दोस्तों कहा कि यह देवी दुर्गा का दूसरा नाम है। तस्वीर दिखाने के बात पर कोहली ने कहा, ‘‘नहीं, एक कपल के तौर पर हमने ये फैसला किया है कि हम अपने बच्चे को सोशल मीडिया पर नहीं दिखाएंगे, जब तक कि वो खुद ये न समझ ले कि सोशल मीडिया होता क्या है और इस बारे में वो खुद फैसला ले सके।

दोस्तों विराट कोहली से एक फैन ने पूछा, ‘‘कैप्टन कूल और आपके बीच संबंध को परिभाषित करने के लिए दो शब्द बताइए।’’ इस पर विराट ने कहा- विश्वास और सम्मान। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MS धोनी के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद विराट पहली बार टीम के कप्तान बने थे। इसके बाद जब MS धोनी ने वनडे से कप्तानी छोड़ी थी तब कोहली को नेतृत्व सौंपा गया था। कहा जाता है कोहली को कप्तान के तौर पर निखारने में धोनी का बड़ा योगदान है।
Herald