Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बाबर आजम ने फिर तोड़ा विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की क्रिकेट के मैदान में हर रोज अनगिनत रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं और बनते है । आज बात कर रहे है विराट कोहली के एक रिकॉर्ड के बारे मे जिसे पाकिस्तान के तूफानी बल्लेबाज बाबर आजम ने तोड़ दिया। जी हां दोस्तों आप भी इस रिकॉर्ड के बारे मे जान लीजिये। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की बाबर आजम (Babar Azam) 14 अप्रैल को वह वनडे में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बने हैं। वहीं टी 20 रैंकिंग में भी वे दूसरे स्थान पर आ चुके हैं।

दोस्तों आपको बता दे की बाबर आजम (Babar Azam) ने रविवार को एक और रिकॉर्ड तोड़ डाला। वे टी 20 में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। बाबर ने शनिवार को जिम्बाव्वे के खिलाफ खेलते हुए ये रिकॉर्ड बनाया। दोस्तों बाबर ने 7 सितंबर 2016 को टी 20 डेब्यू किया था। 25 अप्रैल 2021 को उन्होंने साढ़े 5 साल में ही 2 हजार रन पूरे कर लिए। पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। उन्होंने 8 साल 21 दिनों में 2 हजार रन पूरे किए थे।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की बाबर आजम ने 52 ईनिंग्स में 2 हजार रन पूरे किए। जबकि विराट कोहली ( Virat kohli) ने 56 ईनिंग में 2 हजार रन बनाए थे। विराट के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरॉन फिंच हैं, जिन्होंने 62 ईनिंग्स में ये रन बनाए हैं। दोस्तों न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम ने 66 ईनिंग्स में 2 हजार रन बनाए थे। इससे पहले बाबर ने टी-20 इंटरनेशनल में 26 पारियों में 1000 रन बनाकर विराट का रिकॉर्ड तोड़ा था। विराट ने 27 पारियों में एक हजार रन बनाए थे। दोस्तों टी 20 में सबसे कम पारियों में एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड मलान (David Malan) के नाम है। उन्होंने 24 पारियों में एक हजार रन पूरे किए थे। बाबर आजम ने टी 20 की 52 ईनिंग्स में 2 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। उनका ऐवरेज 48 से ज्यादा का है। जबकि स्ट्राइक रेट 129 से ज्यादा की है। बाबर का टी 20 में उच्चतम स्कोर 122 रन है।



Herald