Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस भारतीय क्रिकेटर के पिता का हुआ निधन

दोस्तो भारतीय टीम क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता का निधन हो गया हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की भुवनेश्वर कुमार के पिता किरनपाल सिंह लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे. इस जंग मे भुवनेश्वर कुमार के पिता हार गए । भुवनेश्वर के पिता ने मेरठ में अपने घर पर ही अंतिम सांस ली. दोस्तों भुवी पिछले कुछ समय से अपने घर पर ही थे और पिता की देखभाल कर रहे थे. भुवनेश्वर कुमार के पिता यूपी पुलिस में कार्यरत थे.

भुवनेश्वर के पिता इलाज दिल्ली के एम्स और नोएडा के अस्पताल में भी चल रहा था. यही नहीं दोस्तों विदेशी डॉक्टर भी उनका इलाज कर रहे थे. दिल्ली और नोएडा में उनकी कीमो थेरेपी पूरी हो गई थी. जिसके बाद वह खुद को ठीक महसूस कर रहे थे. लेकिन दोस्तो दो सप्ताह पहले उनकी हालत फिर खराब हो गई। भुवनेश्वर के पिता लीवर की बीमारी के कारण उन्हें पीलिया और अन्य कई बीमारी ने चपेट में ले लिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था

दोस्तों आपको बता दें साल 2015 में भुवनेश्वर कुमार के पिता को जान से मारने की धमकी मिली थी. उस वक्त भुवनेश्वर कुमार श्रीलंका दौरे पर थे. जानकारी के अनुसार ये धमकी जमीन सौदे को लेकर दी गई थी. इसके बाद मेरठ के डीआईजी ने भुवनेश्वर के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई थी.



Herald