.jpg)
.jpg)
स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अब न केवल भारतीय बल्कि दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के आंखों का तारा बन गए हैं. दोस्तों ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है. ICC की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने बड़ा कारमाना करते हुए दुनिया के बेस्ट टेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट में छठा स्थान हासिल कर लिया है.
.jpg)
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की आस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन करने का फल अब जाकर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को अब जाकर फल मिल रहा है. MS धोनी, सैय्यद किरमानी जैसे विकेटकीपर नहीं कर पाए वह पंत ने करते हुए ICC टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग टॉप टेन में स्थान हासिल किया है. पंत 747 अंकों के साथ टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग में छठे नंबर पर हैं.

दोस्तों आपको बता दे की ICC की टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के अलावा टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और न्यूजीलैंड के हैनरी निकोल्स भी संयुक्त रूप से नंबर 6 पर हैं. इन तीनों ही खिलाड़ियों के 747 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. इस लिस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 814 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 5वें नंबर पर हैं. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 919 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ टॉप पर बने हुए हैं.
Herald