

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत मे लगातार कोरोना के कारण हालत बिगड़ती जा रही है। जिसके कारण आईपीएल का 14वां सीजन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा जिसके बाद CSK के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा सुरक्षित अपने घर पहुंच गए हैं। जडेजा ने घर पहुंचकर अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर बुधवार को फोटो पोस्ट कर फैंस को यह जानकारी दी। जिन्हे आप इस पोस्ट मे देख सकते है।
Back to the place where I feel safe!!???? #farmhouse #staysafe pic.twitter.com/17l9eNnw0b
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) May 5, 2021
दोस्तों घर लौटते ही जडेजा अपने फॉर्म हाउस पर पहुंचे जहां से उन्होंने अपने कई घोड़ों की तस्वीर शेयर की। जडेजा ने फॉर्महाउस हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ' मैं उस समय वापस आ गया हूं जहां खुद को सुरक्षित महसूस करता हूं।' इस भारतीय खिलाड़ी को घोड़ों से बहुत लगाव है।
दोस्तों जडेजा समय समय पर सोशल मीडिया पर अपने घोड़ों के साथ फोटो अपलोड करते रहते हैं जिसे फैंस खूब सराहते हैं। आईपीएल 2021 में जडेजा सीएसके टीम का हिस्सा थे। जडेजा खाली समय में घुड़सवारी करते हैं।
Herald