

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की BCCI ने कोरोना के चलते IPL 2021 टाल दिया है, जिसके बाद खिलाड़ियों की घर वापसी जारी है. MS धोनी चाहते हैं की सभी खिलाडी अपने घर अच्छे से पहुँच जाए। बता दे की MS धोनी अपने सभी साथियों से वादा किया है कि वो आखिरी शख्स होंगे, जो घर जाने वाली फ्लाइट पकड़ेंगे. मतलब ये कि पहले वो टीम के हर एक सदस्य को घर भेज लेंगे, तभी अपने घर रांची की उड़ान भरेंगे.

दोस्तों खबरो के अनुसार आपको बता दे की धोनी ने कहा कि विदेशी खिलाड़ियों को सही सलामत घर भेजना उनकी पहली प्राथमिकता है. उसके बाद वो भारतीय खिलाड़ियों को दिल्ली से घर भेजेंगे. CSK की टीम फिलहाल दिल्ली में है. दोस्तों CSK के सभी खिलाड़ियों के साथ वर्चुअल मीटिंग में धोनी ने ये तमाम बातें बताई.

दोस्तों आपको बता दे की CSK के एक सदस्य ने “द इंडियन एक्सप्रेस” को बताया कि माही भाई ने कहा है कि वो टीम होटल छोड़ने वाले सबसे आखिरी सदस्य होंगे. वो चाहते हैं कि पहले विदेशी खिलाड़ी अपने घरों को जाएं. दोस्तों उसके बाद भारतीय क्रिकेटर. वो तभी फ्लाइट लेंगे, जब सभी अपने घर सुरक्षित पहुंच जाएंगे.
Herald