

दोस्तों आपको बता दे की भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज स्पिनर राहुल चाहर जहां अपनी गेंदबाजी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, वहीं इस बार वह अपने हेयर स्टाइल को लेकर भी चर्चा में हुए थे उनके बालों का अलग अंदाज हर किसी को लुभा रहा था हर कोई उनके हेयर स्टाइलिस्ट में बारे में जानना चाह रहा था. कई खिलाडियों को कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण IPL के 14 वे सीजन को बीच मे रोकना पड़ा। जिसके बाद सभी खिलाडी अपने अपने घर पहुँच गए और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

दोस्तों राहुल चाहर अपनी मंगेतर ईशानी के साथ मस्ती कर रहे हैं. राहुल चाहर और ईशानी ने दिसंबर 2019 में सगाई की थी. चाहर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पार्टनर के साथ फोटो भी शेयर करते रहते हैं. आपको बता दे की ईशानी IPL 2020 में चाहर के साथ संयुक्त अरब अमीरात भी गई थी और इस सीजन में वह मुंबई इंडियंस की टीम के साथ बायो-बबल में मौजूद थीं. इस सीजन में राहुल ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सात मैचों में 11 विकेट झटके थे.

IPL 2021 स्थगित होने के बाद राहुल चाहर अपनी मंगेतर ईशानी के साथ गोवा चले गए हैं. शुक्रवार को चाहर ने ईशानी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की. दोनों कैमरे की ओर देख रहे हैं और ईशानी ने चाहर के कंधे पर सिर रखा है राहुल चाहर ने साल 2017 में आईपीएल डेब्यू किया था. इस लेग स्पिनर ने 38 मैचों में अब तक 41 विकेट चटकाया है.
Herald