Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऐसा कारनामा करने वाले पहले पाकिस्तानी कप्तान बने बाबर आजम

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की बाबर ने पाकिस्तान के टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने के बाद लगातार चार मैचों में जीत हासिल की है। ऐसा करने वाले वह पाकिस्तान के पहले कप्तान बने। आपकी जनाकारी के लिए बता दे की पाक क्रिकेट टीम ने सोमवार को जिम्बाव्वे के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच पारी और 147 रन से जीता। दोस्तों इस मैच को अपने नाम करने के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया। बाबर आजम ने बतौर कप्तान अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा। अब पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के वह ऐसे अकेले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने पहले 4 टेस्ट मैच में कप्तानी करते हुए जीत दर्ज की।

दोस्तों आपको बता दे की पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पारी से जीत हासिल की। अबिद अली (Abid Ali) ने पहली पारी में धमाकेदार शतक जमाया था तो वहीं हसन अली (Hasan Ali) और शाहिन शाह आफरीदी (Shahin Shah Afridi) ने मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पहली और दूसरी पारी में क्रमश: 5-5 विकेट हासिल किए। पहला मैच पाकिस्तान ने पारी और 116 रन से जीता था। यह पाकिस्तान की लगातार छठी सीरीज जीत है।

दोस्तों आपको बता दे की घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान ने पहले टेस्ट और फिर टी20 सीरीज में जीत हासिल की थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका में खेलते हुए टी20 और ODI सीरीज को अपने नाम की थी। अब जिम्बाब्वे को टी20 सीरीज में मात देने के बाद पाकिस्तान ने टेस्ट सीरीज में जीत हासिल कर लगातार छठी सीरीज अपने नाम की है।



Herald