

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत में कोरोना वायरस की अभी दूसरी लहर चल रही है और इसमें वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. वायरस से संक्रमित होने के रोजाना रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं. अब तो एक दिन में नए मरीजों के मिलने का आंकड़ा चार लाख पार कर गया है । दोस्तों इसके कारण IPL के 14वे सीजन को स्थगित करना पड़ा। इस बीच इंग्लैंड और RR के बल्लेबाज जोस बटलर (Jose Butler) ने भारत के नाम भावुक संदेश दिया और लोगों को सुरक्षित रहने की अपील की।

दोस्तों उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामले देख ट्वीट करके कहा कि भारत एक विशेष देश है, जो इस समय बहुत ही कठिन समय से गुजर रहा है। मेरा और मेरे परिवार का हमेशा की तरह स्वागत करने के लिए धन्यवाद कृपया सुरक्षित रहें और अपनी देखभाल करें।

दोस्तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बटलर समेत आइपीएल में भाग लेने वाले इंग्लैंड के 11 में से आठ खिलाड़ी बुधवार को स्वदेश लौट गए। इयोन मोर्गन, डेविड मलान और क्रिस जॉर्डन के अगले कुछ घंटे में भारत से निकलने की संभावना है। ब्रिटेन ने इस महामारी के कारण भारत को रेड लिस्ट (खतरे की सूची) में रखा है और ऐसे में इन क्रिकेटरों को 10 दिनों तक सरकार द्वारा अनुमोदित सुविधा में क्वारंटाइन में रहना होगा।
Herald