Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका दौरे पर कप्तानी करेंगे धवन

नई दिल्ली। टीम इंडिया को जुलाई में श्रीलंका जाना है। दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच की सीरीज होनी है। आईपीएल 2021 के बचे मुकाबले के लिए खिलाड़ियों को तैयार रखने के लिए बोर्ड ने यह प्लान बनाया है। इस दौरान एक टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलती रहेगी। श्रीलंका दौरे पर जाने वाली युवा टीम की कप्तानी शिखर धवन करेंगे। वहीं बोर्ड ने आईपीएल से सबक लेते हुए खिलाड़ियाें के लिए नियम कड़े कर दिए हैं। बोर्ड ने कह दिया है कि अगर कोई खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे से पहले पॉजिटिव आता है तो वह दौरे पर नहीं जा सकेगा।

दरअसल, टीम इंडिया को जुलाई में श्रीलंका का दौरा करना है। टीम को यहां तीन वनडे और तीन टी20 मैच की सीरीज खेलनी है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी इस सीरीज से बाहर रहेंगे, क्योंकि वे इस दौरान इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज की तैयारी करते रहेंगे। ऐसे में दौरे पर नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा, इतना ही नहीं टीम को नया कप्तान भी मिलेगा। शिखर धवन का कप्तान बनना तय है। वे टीम के सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं। इस बीच जानकारी के अनुसार सीरीज के सभी मुकाबले कि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होंगे। इतना ही नहीं मैच के दौरान स्टेडियम में फैंस को आने की इजाजत नहीं होगी। कोरोना के कारण श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला किया है।

The post श्रीलंका दौरे पर कप्तानी करेंगे धवन appeared first on Bhavtarini.