

स्पोर्ट्स डेस्क। देश में इस वक्त कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. हर दिन औसतन साढ़े तीन लाख से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं । देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कई घरों को तबाह कर दिया है. कोरोना के इस संकट में कई लोगों ने अपने परिवार वालों को खोया है. इस मुश्किल समय मे कई लोग कोरोना मरीजों के लिए आगे हैं जिसमे से एक विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का हैं। भारतीय टीम के कैप्टन विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने जिस फंड रेजिंग कैम्पेन की शुरुआत की थी, उसने 5 करोड़ रुपए की राशि जुटा ली है। दोस्तों (#InThisTogether) नाम के इस कैम्पेन में क्राउड फंडिंग के जरिए 7 दिन में 7 करोड़ रुपए जुटाने का अभियान चलाया गया था। 7 मई से लेकर अब तक यानी 5 दिन में इस कैम्पेन से 5.22 करोड़ मिल चुके हैं। कैम्पेन को पूरा करने के लिए अगले 2 दिन में 1.78 करोड़ रुपए की जरूरत है।

दोस्तों आपको बता दे की विराट और अनुष्का दोनों ने खुद इसमें 2 करोड़ रुपए दान किए थे। जमा राशि को ACT ग्रांट्स को सौंपा जाएगा। दोस्तों इसके बाद इस राशि का इस्तेमाल जरूरतमंदों को ऑक्सीजन, मेडिकल इक्विपमेंट और मैन-पावर और वैक्सीनेशन फैसिलिटी पहुंचाने के लिए किया जाएगा। विरुष्का के अलावा श्याम स्टील ने भी इस कैम्पेन में 10 लाख रुपए दान किए।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की कैम्पेन लॉन्च करते वक्त विराट ने कहा था कि हमारा देश फिलहाल बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हमें इसमें एकजुट होने और आसपास के लोगों की जान बचाने की जरूरत है। दोस्तों मैं और अनुष्का पिछले साल से अब तक लोगों को असहाय देखकर और जान गंवाते देखकर दुखी और परेशान हैं। इस देश को हम सबकी जरूरत है। दोस्तों विराट ने सोमवार को कोवीशील्ड वैक्सीन भी लगवाई। वे जून में टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर रवाना होंगे।
Herald